उत्तरप्रदेश : पारिवारिक विवाद में भतीजों ने चलाई ताऊ पर गोलियां, हुई मौत

By: Ankur Wed, 21 Oct 2020 7:40:44

उत्तरप्रदेश : पारिवारिक विवाद में भतीजों ने चलाई ताऊ पर गोलियां, हुई मौत

पारिवारिक विवाद कब बढ़कर किसी अप्रिय घटना में तब्दील हो जाए कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तरप्रदेश के बागपत जनपद में जहां चांदीनगर थाना क्षेत्र के पांची गावं मे दिन निकलते ही भतीजों ने अपने ताऊ की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की गई है।

पांची निवासी 60 वर्षीय इनामुलहक बुधवार सुबह सात बजे अपने पुत्र जुबैर के साथ बस स्टैंड स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर जाने के लिए घर से निकला था। पूर्व प्रधान नासिर के घर के समीप इनामुलहक के दो भतीजे मिले तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई।

विवाद बढ़ने पर भतीजों ने ताऊ इनामुलहक की गोली मारकर हत्या कर दी। जुबैर ने किसी तरह जान बचाई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। हत्या का कारण पुराना पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : मुंह में कपड़ा ठूंसकर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी

# अलवर / पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिये पति बन गया चोर, चुराई स्कूटी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

# चूरू / तालाब में डूबे एक ही परिवार के 3 मासूम बच्चे, मचा कोहराम

# कैमूर / बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तस्करी जारी, 7000 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

# जोधपुर : जेल में मिले कैदी के गुप्तांग में मोबाइल, मामले में हुई दो की गिरफ्तारी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com